जामिया अल इस्लाह व एमए एकेडमी में 21 मई से 1 जून तक समर कैंप का आयोजन

निखरेगी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा : हाफिज रहमत

गोरखपुर। जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद, गोरखनाथ में 21 से 26 मई  तक सुबह 9 से 11 बजे तक और एम.ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में 27 मई से 1 जून तक सुबह 10 से 12 बजे तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसके तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी। इससे बच्चों की प्रतिभाएं निखरेंगी। साथ ही उनका मनोरंजन भी होगा। गर्मी की छुट्टियों का रचनात्मक सदुपयोग किया जा सकेगा। यह जानकारी समर कैंप के संयोजक शिक्षक आसिफ महमूद, आकिब अंसारी, हाफिज रहमत अली व कारी मुहम्मद अनस रजवी ने संयुक्त रूप से दी है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने, उनमें टीम वर्क, आत्मविश्वास व जीवन कौशल का विकास करने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करने के लिए समर कैंप लगाया जा रहा है। समर कैंप के दौरान रोजाना दो घंटे गतिविधियां कराई जाएंगी। प्रतिभाग करने वाले बच्चों से भी उनकी रुचि जानने का प्रयास किया जाएगा। समय सारिणी बना ली गई है। विभिन्न गतिविधियों के लिए विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading