गोरखपुर दिव्यांग जनों हेतु संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश लोक एंव जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ एंव नवभारत निर्माण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय लोक गीत कार्यशाला लाल दिग्गी निकट सहाब गंज में नवभारत निर्माण ट्रस्ट के नवभारत केंद्र पर चलायी गयी |
जिसमें संगीत के प्रशिक्षक – अजीत उपाध्याय एवं सहायक प्रशिक्षक – सुनील कुमार एवं पंकज कुमार जी के द्वारा लोक गीत प्रशिक्षण दिया गया ।
नवभारत निर्माण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विक्रमादित्य नारायण सिंह ने बताया कि – दिव्यांग जन को कला से जोड़ने के कई लाभ हैं, जिनमें उनकी रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना, सामाजिक समावेश को बढ़ावा देना, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ाना एवं उसमें कला कौशल का विकास करना उनको स्वावलंबी करने के क्रम में कारगर होता है । अंतिम दिन के मुख्यातिथि नितेश शुक्ल जी ने, अभिषेक तिवारी गोलु संघ सभी 40 दृष्टिबाधित बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading