*ग्लोरियस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उभरती भजन गायिका खुशी मिश्रा को किया गया सम्मानित*
गोरखपुर,जंगल धूसड़, शिक्षा,सामाजिक और सांस्कृतिक के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही ग्लोरियस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज एक गरिमामय आयोजन के तहत उभरती हुई भजन गायिका खुशी मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्लोरियस क्लासेज परिसर में हुआ, जिसमें संस्था के सचिव विकास कुमार शर्मा ने उन्हें अंग वस्त्र (साल) भेंट कर उनका स्वागत किया.सम्मान समारोह के दौरान अनु प्रजापति ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाया, जबकि अनुराधा प्रजापति ने खुशी मिश्रा को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था सचिव विकास कुमार शर्मा ने बताया कि, “हमारी संस्था का उद्देश्य न केवल शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना है, बल्कि सांस्कृतिक प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें मंच प्रदान करना भी है। उभरते कलाकार ही हमारे समाज का भविष्य हैं।”शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि ग्लोरियस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी अनाथ और गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ ज़रूरतमंदों के लिए भोजन वितरण का कार्य भी करती है। संस्था द्वारा समय-समय पर रेलवे स्टेशन, धर्मशालाओं, काली मंदिर परिसर और अस्पतालों में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।इस विशेष अवसर पर अपना हक न्यूज़ के प्रधान संपादक जय सिंह एवं पूर्वांचल राज्य के ब्यूरो सुनील मणि त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था की ओर से दोनों पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों व गणमान्य व्यक्तियों ने इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की।
