*महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से चेहल्लुम पर 14 व 15 अगस्त पर निकलेगा रिवयती जुलूस*

*जुलूस के मार्गो पर साफ सफाई व मलवा हटाने की मांग*

गोरखपुर । इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने बताया कि 14 व 15 अगस्त को महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से चेहल्लुम पर रिवयती जुलूस निकलता है यह जुलूस विभिन्न थाना क्षेत्र राजघाट, तिवारीपुर कोतवाली रामगढ़ताल क्षेत्र से लगभग 25 वो की संख्या में जुलूस महानगर के इलाहीबाग, पीपरापुर, माली टोला, पिपरापुर बीच टोला, असकरगंज ,बसंतपुर सराय ,नरकटिया धम्माल मोहल्ला बड़गो रानीबाग चिलमापुर कच्चीबाग आदि मुहल्ला से निकलता है। जिला प्रशासन से गुजारिश है कि इन जुलूस के मार्ग पर मलबे को हटाने और साफ सफाई का इंतजाम किया जाए।

श्री अब्दुल्लाह ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन (र.अ)  और उनके 72 साथियों ने कर्बला के मैदान में शहादत पाई । हजरत इमाम हुसैन (र.अ)और उनके वफादार साथियों की शहादत के चालीसवाँ के दिन को चेहल्लुम के रूप में मनाया जाता है । चेहल्लुम केवल गम का दिन नहीं है बल्कि यह दिन सब्र ,कुर्बानी और हक के लिए डट जाने की मिसाल को याद करने का है हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में यज़ीद जैसे जालिम हाकिम के सामने सर झुकाने की बजाय शहादत को गले लगाया ताकि इस्लाम की असल तालीमात कायम रहे, उन्होंने बता दिया की मौत को गले लगाना बेहतर है बजाए जुल्म के सामने झुकने की। चेहल्लुम हमें याद दिलाता है कि इंसाफ ,इंसानियत और धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी देनी ही असली इस्लाम है समाज में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और इंसाफ अमन और भाईचारा का पैगाम दे।
इमाम चौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के कन्वीनर हाजी कलीम फरजंद ,सरपरस्त खैरुल बशर, कोषाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी, महासचिव नवीउल्लाह अंसारी ,पार्षद उज्जैन अहमद, मंजूर आलम, इरफान,आबिद अली,साजिद अली,मोमिन अली आदि लोगों ने चेहल्लुम के जुलूस में आपसी शौहर्द और भाईचारा बनाए रखने की लोगों से अपील की ।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading