आठवें वेतन आयोग की कमेटी का गठन करें सरकार:– मदन मुरारी शुक्ल

गोरखपुर  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कैबिनेट बैठक तारामंडल स्थित बंटी लॉन में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया, बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मंडल अध्यक्ष गोविंद जी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ जुमलेबाजी कर रही हैं वह हमारी एक भी मांग पूरे नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम पुराने पेंशन मांग रहे थे तो सरकार ने हमें यूपीएस का लॉलीपॉप पकड़ा दिया जिसमें रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को उनका कटा हुआ पैसा मिलेगा कि नहीं मिलेगा स्पष्ट नहीं है कोरोना काल में फ्रिज डेढ़ वर्ष के डीए का एरियर अभी तक भुगतान नहीं किया गया, 50% डीए का मूल वेतन में मर्जर भी अभी तक नहीं हुआ तथा सरकार के तरफ से अभी स्पष्ट नहीं किया गया कि वह आठवीं पर कमीशन का लाभ पेंशनरों को दे रही है या नहीं दे रही है। ऐसे में कर्मचारियों में भारी आक्रोश और निराशा है जो सरकार के लिए भी चिंताजनक हो सकता है।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि आठवीं वेतन आयोग के गठन का आदेश हुए कई महीने हो गए लेकिन अभी तक कमेटी का गठित ना हो पाना बहुत ही दुखद है सरकार शीघ्र कमेटी का गठन करें और आठवें वेतन आयोग को मिलने का रास्ता साफ करें। बैठक की शुरुआत संरक्षक अशोक पांडे के स्वस्तिवाचन से हुआ ।
बैठक में अशोक पांडेय रुपेश कुमार श्रीवास्तव गोविंद श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल पंडित श्याम नारायण शुक्ल अनिल द्रिवेदी राजेश मिश्रा अनूप कुमार इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव इजहार अली आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading