गोरखपुर राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रद्धेय प्रेम शंकर बौद्ध जी की तीसरा परिनिर्वाण दिवस बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौराहा, दीवानी कचहरी, गोरखपुर में राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के तत्वाधान में मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम तथागत बुद्ध, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और प्रेम शंकर बौद्ध जी को नमन करते हुए दीप प्रचलन किया गया और फिर पुष्प अर्पित करके आदरांजलि अर्पित किया गया। बाबा साहब और प्रेम शंकर बौद्ध जी को माल्यार्पण भी किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन कर रहे कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा ने सभी को त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने प्रेम शंकर बौद्ध जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चंद्रिका प्रसाद भारतीय जी ने कहा कि हमें प्रेम शंकर बौद्ध जी के जैसा जुझारू मिशनरी कार्यकर्ता बनना चाहिए। उनके अंदर अदम्य साहस था। वे केदारनाथ यादव इंटर कालेज, गोरखपुर में प्रधानाचार्य के पद को भी सुशोभित किये। कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम ने उनके उपर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे लोगों को खड़ी बोली के साथ साथ भोजपुरी भाषा में जागरूक करते रहते थे। वे ढोंग और आडम्बर का सदैव विरोध करते रहे। वे अपने बच्चों को शिक्षित करने हेतु प्रेरित करते रहे। हमें उनके पद चिन्हों पर चलने आवश्यकता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय विधिक सलाहकार आदरणीय रामानुज राव एडवोकेट ने उनके साथ किये हुए कार्यों का वर्णन किया। हमें उनके अंदर मिशन के प्रति उर्जा को देखकर अचंभा होता था। कार्यक्रम में सोनू पासवान, अविनाश प्रताप प्रजापति एडवोकेट, सत्येंद्र यादव, सुदर्शन कुमार, दयानंद एडवोकेट, बृजेश कुमार निषाद, चंद्रेश कुमार, स्नेह लता गौतम, प्रियंका, सूर्य विश्वास, अवनीश कुमार, वंदना, साधना, विजय कुमार, विश्वजीत, अमरीश, आर्यन, दीपा, गुणाकेश भारती एडवोकेट, नंदलाल पाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading