हज 2026 : जिले से 130 हज यात्रियों का चयन

गोरखपुर। बुधवार को हज यात्रा 2026 के लिए आवेदकों का चयन हो गया है। इस बार गोरखपुर जिले से करीब 130 लोग हज यात्रा पर जायेंगे। वहीं यूपी से करीब 18760 लोगों का चयन हज यात्रा के लिए हुआ है। आवेदकों में काफी खुशी है और हो भी क्यों ना अल्लाह के घर का दीदार करने का मौका जो मिल रहा है। हर मुसलमान की यह ख्वाहिश होती है कि वह हज यात्रा पर जाए और हज की अदायगी कर पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के रौजा-ए-मुबारक की जियारत करे। जल्द ही शहर में चयनित हज यात्रियों को प्रशिक्षित करने का सिलसिला भी शुरु होगा।

20 अगस्त तक देनी है पहली किस्त

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की सूचना के अनुसार सभी चयनित हज यात्रियों को हज खर्च की पहली किस्त एक लाख 52 हजार 300 रुपये 20 अगस्त तक जमा करनी है। किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट व हज सुविधा एप से ऑनलाइन जमा की जा सकती है। हज यात्री पहली किस्त हज कमेटी ऑफ इंडिया के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ऑफलाइन भी जमा कर सकते हैं।

हज यात्रियों में खुशी की लहर‌

मोहम्मद सईदुल, मोहम्मद अलीमुद्दीन खान, मोहम्मद वारिश खान, बुशरा अंजुम, सलमा बेगम, आमना, महताब, मोहम्मद सिद्दीक, फातिमा बेगम, इरफान अली, शब्बीर सहित तमाम चयनित हज यात्रियों ने अल्लाह का शुक्र अदा कर खुशी का इजहार किया है।

हज नौ हिजरी में फर्ज हुआ

हाफिज रहमत अली निजामी ने बताया कि हज अदा करना फर्ज है। जिसे अल्लाह तआला ने 9 हिजरी में फर्ज फरमाया। जो मालदारों पर फर्ज है और वह भी जिंदगी में सिर्फ एक बार। अल्लाह तआला का इरशाद है कि अल्लाह की रजा के लिए लोगों पर हज फर्ज है जो उसकी इस्तिताअत (ताकत) रखे।
———–

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading