AIMIM प्रदेश प्रभारी अपनी टीम के साथ संतावना देने पहुचे मृतक के घर

गोरखपुर

बताते चले की दिनांक 15 अगस्त को गोरखपुर जिले के ग्राम बरईपार बढ़गो, गगहा थाने का निवासी  मुश्ताक जिसका लाश सड़क के किनारे पढ़ा मिला था जिसके मोब्लिचिंग का वीडियो खूब वायरल हुआ जिसके आधार पर बताया गया कि मुस्ताक की मोब्लिचिंग के द्वारा हत्या कर दी गई परिजनों का आरोप है कि  गगहा थाने के थानाध्यक्ष ने फ़ोन कर बुलाया और इसके बाद 16 अगस्त को उनकी लाश सड़क के किनारे पाई गई |परिजनों का कहना है कि यह घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। वाइरल मोब्लिचिंग वीडियो के आधार पर प्रशासनिक टीम द्वारा कइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है इसी क्रम मे आज दिनांक 26.08.2025 को AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष  शौकत अली व जिला अध्यक्ष एहम्दुल्ला व कई नगर अध्यक्ष अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर AIMIM पार्टी की ओर से हर संभव मदद करने की बात कही गई तथा उनके साथ गोरखपुर व लखनऊ से आई वकीलों की टीम ने मृतक का केस बिना पैसे लिए मुकम्मल तौर पर लड़ने की बात कही गई और उनके द्वारा सारे साक्ष्य संग्रहित किये गए इस मौके पर AIMIM टीम द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई |

इस मौके पर लीगल टीम का गठन किया गया। अधिवक्ता जनाब सिराज ख़ान साहब एवं उनकी टीम इस मुक़दमे की पैरवी नि:शुल्क करने की बात की गई और प्रदेश कार्यकर्ताओ द्वारा कहा गया कि AIMIM पार्टी इसी तरह हर मजलूमों के हक़ की लड़ाई लड़ती रहेगी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading