मिस्र से पढ़े धर्मगुरु मुफ्ती अशरफ जीलानी अजहरी 5 को शहीद अब्दुल्लाह नगर जलसे में करेंगे संबोधित

गोरखपुर। शहीद अब्दुल्लाह नगर फैजाने इश्के रसूल मस्जिद के पास भव्य जलसा-ए-गौसुलवरा का आयोजन बुधवार 5 नवंबर रात 8 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी जलसा संयोजक मो. बारकल्लाह खां अशरफी ने दी है। उन्होंने बताया कि जलसे में अल अजहर विश्वविद्यालय मिस्र से पढ़े व भीलवाड़ा (राजस्थान) के शहर काजी मुफ्ती अशरफ जीलानी अजहरी, लखनऊ के सैयद सगीर अशरफ, मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी का संबोधन होगा। नात व मनकबत अफरोज कादरी पेश करेंगे। संचालन प्रतापगढ़ के मौलाना आफाक रजा मुशाहदी करेंगे। उन्होंने अवाम से जलसे में शिरकत की अपील की है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading