गोरखपुर। प्रथम सिख गुरु और महान संत श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जटाशंकर चौराहे स्थित गुरुद्वारे में यह पावन पर्व धूमधाम, भजन-कीर्तन और लंगर सेवा के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गुरुद्वारे में उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में सतनाम श्री वाहेगुरु के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद और शहर विधानसभा महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु नानक देव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मत्था टेका। सभी ने प्रदेश और देशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
आफताब अहमद एवं राजन गुप्ता ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन से मानवता, समानता और सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जाति, धर्म और ऊँच-नीच के भेदभाव को मिटाकर एक नूर से सब जग उपजिया का उपदेश देकर मानवता को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। अनिल यादव एवं गोलू यादव ने कहा कि आज के समय में जब समाज में वैमनस्य और विभाजन की भावना बढ़ रही है, तब गुरु नानक देव जी के विचारों को आत्मसात करना बेहद जरूरी है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव कायम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान कीर्तन, अरदास और गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर
अनिल यादव, राजन गुप्ता, गोलू यादव, आफताब अहमद, अनूप यादव, शुभम यादव, शहाबुद्दीन घोषी, नदीम अहमद, हिमालय कुमार सोनू अली आदि लोगों उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading