गोरखपुर । भारतीय विद्वत् महासंघ के संरक्षक सदस्य पं. अश्वनी कुमार मिश्र शास्त्री की माता प्रमोद देवी जी का दिनांक 7 नवम्बर दिन शुक्रवार को निधन पैतृक स्थान गोरखनाथ क्षेत्र के रसूलपुर मे हो गया।
शास्त्री जी की माता 83 वर्ष की उम्र मे अपने शरीर का त्याग कर अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़कर परलोक सिधार गयीं। परिवार मे तीन पुत्र व पुत्री हैं,जिन्हे एक बुजुर्ग अभिभावक के रूप मे माता जी से सदैव मार्गदर्शन मिलता रहता था।
दाह संस्कार राप्ती नदी के राजघाट पर प्रातः 10 बजे हुआ।
अंतिम यात्रा के दौरान शहर के सैकड़ों विद्वतजन,समाजसेवी व पुरोहित जन पहुंचे। विद्वत महासंघ के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये तथा परिवार जन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किये। शोक संवेदना मे मुख्य रूप से महामंत्री पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषचार्य, अध्यक्ष पं. रविन्द्र नाथ मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राजेश मिश्र, मंत्री पं. रमेश पाण्डेय,कोषाध्यक्ष पं. शेषमणि पाण्डेय,पं. वैद्यनाथ द्विवेदी,पं. अश्वनी तिवारी,पं. अरविन्द पाण्डेय, पं. गणेश तिवारी, युवा जनकल्याण समिति अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय, पं.मनोज तिवारी,पं. दीपनारायण शुक्ला,पं. बलिराम पाण्डेय दरोगा,पं. गणेश पाण्डेय आदि विद्वतजनों ने शोक संवेदना प्रकट किये।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading