गोरखपुर। जनपद में साहित्यिक वातावरण को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं पाठकों में पठन-पाठन की संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से इस वर्ष गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह महोत्सव पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रांगण में प्रारम्भ हुआ, जिसमें देश भर से विभिन्न प्रकाशकों, लेखकों तथा साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
देशभर से आए प्रकाशको की सैकड़ों बुक स्टालों के बीच बेसिक शिक्षा विभाग का भी एक स्टाल लगा हुआ है जहां टीएलएम व बेसिक की किताबें रखी गई हैं जिसको लोग बड़े चाव से आकर देख रहे हैं और उसको समझ रहे हैं ।
इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के प्रदर्शनी स्थल पर मौजूद शिक्षकों में से सहायक अध्यापक डा० पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस पुस्तक महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं को कैसे क्रियान्वित किया जा रहा है उसको जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी लगा हुआ है जहाँ पर काफी संख्या में लोग आकर यहां लगे टीएलएम व किताबों का अवलोकन कर रहे हैं और सरकार के प्रयास की सराहना कर रहे हैं। आगे उन्होंने बताया पुस्तक महोत्सव का उद्देश्य समाज में पढ़ने की आदत को पुनर्जीवित करना और नए लेखकों को मंच प्रदान करना है। नागरिकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने यहाँ उपलब्ध पुस्तकों का अवलोकन एवं क्रय कर आयोजन को सफल बनाया। महोत्सव में बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमियों की उपस्थिति देखने को मिली । इसके अलावा अन्य साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता रहा जिससे दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया आयोजन 9 नवंबर तक चलेगा ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading