*मिस्टर मंडल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 में सेमी खान बने मुख्य विजेता*


*एम.एस.आई. इंटर कॉलेज में गोरखपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा भव्य आयोजन, युवाओं में उत्साह का संचार*



गोरखपुर। गोरखपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय एम.एस.आई. इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित मिस्टर मंडल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों से सैकड़ों बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। भारी भीड़ और जोश के बीच मंच पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में मिस्टर मंडल 2025 का खिताब सेमी खान (जी.ज़ेड.आई. जिम) ने अपने नाम किया। उन्हें ट्रॉफी, साइकिल, सर्टिफिकेट और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं रनर-अप 2025 के रूप में सोमनाथ (द राहुल फिटनेस) को पुरस्कृत किया गया।

मेंस फिजिक कैटेगरी में अफजल हुसैन (द रॉक जिम) विजेता घोषित किए गए। उन्हें एलईडी टीवी, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में तनवीर खान (नेशनल जज, वाइस प्रेसिडेंट गोल्डन इंडिया बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन, जनरल सेक्रेटरी एडवांस बॉडी बिल्डिंग ऑफ यूपी), मोहम्मद नाजिम (स्टेट जज, ज्वाइंट सेक्रेटरी एडवांस बॉडी बिल्डिंग ऑफ यूपी) तथा दीपक कुमार (स्टेट जज, लीगल एडवाइजर एडवांस बॉडी बिल्डिंग ऑफ यूपी) उपस्थित रहे। उनकी निष्पक्ष निर्णायकता की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन गोरखपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के चेयरमैन फहीम खान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एडवोकेट समद गुफरान उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सैयद शाहाब अहमद (स्टेट प्रतिनिधि) ने की।

एम.एस.आई. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुख्तार साहब, महबूब सैयद हारिस व उनकी टीम का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। कार्यक्रम में गोरखपुर के वरिष्ठ बॉडी बिल्डरों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं — हमजा खान, साहिल, टीपू, दानिश आदि — को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नेशनल जज तनवीर खान ने गोरखपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम और चेयरमैन फहीम खान को स्टेट जज ऑफ उत्तर प्रदेश (एडवांस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन) के टैग से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “गोरखपुर की यह टीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर का नाम प्रदेश भर में रोशन कर रही है और आगे भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”

विभिन्न भार वर्गों के विजेता इस प्रकार रहे:

0–55 किग्रा: सन्नी कुमार

55–60 किग्रा: मनोज कुमार

60–65 किग्रा: शोएब खान

65–70 किग्रा: नितेश

70–75 किग्रा: विवेक शर्मा, सगीर अहमद

75 प्लस किग्रा: सेमी खान


सभी विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए।

आयोजक समिति में चेयरमैन फहीम खान, अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, सचिव अकील अहमद, ज़ी.ज़ेड.आई. जिम के प्रोपराइटर माज खान, वाइस प्रेसिडेंट आबिद, आसिफ, जफर इकबाल, बजरंगी गुप्ता, आमिर, शहाबुद्दीन अंसारी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा व असामाजिक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए उन्हें फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के माध्यम से “स्वस्थ राष्ट्र निर्माण” की दिशा में प्रेरित करना रहा।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading