मुख्यमंत्री जिलाधिकारी को ट्वीट कर वेतन और बोनस दिलाने की मांग:–मदन मुरारी शुक्ल
गोरखपुर उद्योग विभाग गोरखपुर में कार्यरत कर्मचारियों को माह अक्टूबर का वेतन तथा दीवाली का बोनस अभी तक न मिलने से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।इस सम्बन्ध मे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष/महामंत्री ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को ट्वीट कर शीघ्र वेतन बोनस भुगतान की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के आहरण एवं वितरण अधिकारी का 10 अक्टूबर को एक्सीडेंट हो जाने के कारण पे-बिल एवं बोनस-बिल पर उनके हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते समस्त कर्मचारियों का भुगतान अब तक लंबित है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष श्री रूपेश श्रीवास्तव तथा महामंत्री श्री मदन मुरारी शुक्ल ने इस गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय कार्य प्रभावित न हो, इस लिए अध्यक्ष के आदेश पर महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री जी को ट्वीट कर यह मांग किया है कि किसी सक्षम अधिकारी को तत्काल प्रभाव से आहरण एवं वितरण अधिकारी को चार्ज प्रदान किया जाए, ताकि लंबित वेतन एवं बोनस का भुगतान शीघ्र किया जा सके। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
दोनों पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन एवं विभागीय उच्चाधिकारियों से मांग की है कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई कर लंबित वेतन–बोनस भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

