गोरखपुर पीपीगंज गोरखपुर। आल इंडिया इंडिया पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह ने पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह ने बताया कि श्री जायसवाल गोरखपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन को आगे बढ़ाने और मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। जिससे उनकी कार्यक्षमता और दक्षता को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। श्री जायसवाल के मनोनयन पर पत्रकारों में खुशी की लहर है। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेष कुमार श्रीवास्तव व प्रदेश महामंत्री संतोष शर्मा ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया। साथ ही गोरखपुर मंडल प्रभारी अखिलेश ओझा, दबीर आलम, अजय वर्मा, अजय गुप्ता, अमित भारती, के के श्रीवास्तव, नजमुल हुदा, अनिल कुमार, मुकेश रावत, रोशन अली, अमित ओझा, योगेन्द्र अग्रहरि, रामानन्द कुमार एडवोकेट, सतेन्द्र प्रताप सिंह, दयानंद, वीरेंद्र प्रताप पाण्डेय, अहमद फ्रेजर, महेश श्रीवास्तव, राधेश्याम, अकबर अली आदि पत्रकारों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया।

