गोरखपुर बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर चौराहा गोरखपुर में ओबीसी एससी एसटी संयुक्त अधिवक्ता मोर्चा के तत्वाधान में यूजीसी एक्ट पूर्ण रूप से लागू किए जाने के समर्थन में ज्ञापन और मांगे भारत सरकार के महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली,मा. मुख्य न्यायाधीश महोदय सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली, मा. प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली,मा. अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग,मा.अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली को संबोधित संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय गोरखपुर के माध्यम से सौपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश चंद्र गौड़ एडवोकेट, संजय प्रकाश सत्यम एडवोकेट, चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट,उदय चंद्र राज एडवोकेट, सुभाष पाल एडवोकेट, गुणाकेश भारती एडवोकेट, रामानुज राव एडवोकेट रामकिंकर यादव एडवोकेट, कमलेश मौर्य एडवोकेट, के.पी.यादव एडवोकेट,परमानंद पासवान एडवोकेट, पवन कुमार गोड़ एडवोकेट, अमित कुमार गौड़ एडवोकेट के नेतृत्व में सैकंडो अधिवक्ताओं के साथ जुलुस निकाल कर यूजीसी लागू करो के समर्थन के नारे लगाते हुए शास्त्री चौक कचहरी चौराहा एमपी इंटर कॉलेज होते हुए पुनः बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर चौराहा पर यूजीसी लागू करो के समर्थन की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर को ज्ञापन सौंप कर मांग किया गया। संयोजक मंडल के सदस्य संजय प्रकाश सत्यम एडवोकेट ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पारित यूजीसी कानून ज्यो का त्यो जैसा पारित हुआ है उसे लागू किया जाय और उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी एससी एसटी अन्य वर्ग के छात्रों का प्रवेश व शिक्षा ग्रहण करने के दौरान उनकी सुरक्षा व पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों के प्रति कठोर कानूनी कार्रवाई किया जाए। मोर्चा के संयोजक सदस्य उदय चंद राज एडवोकेट ने कहा कि सभी प्रकार की उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कोई छात्र आर्थिक कठिनाई कार्य शिक्षा से वंचित न रहे। संयोजक मंडल के सदस्य चंडिका प्रसाद भारतीय एडवोकेट रामानुजन एडवोकेट सुभाष पाल एडवोकेट रामकिंकर एडवोकेट पवन कुमार गोड एडवोकेट कमलेश मौर्य एडवोकेट परमानंद पासवान एडवोकेट केपी यादव एडवोकेट ने यूजीसी लागू करो के समर्थन में भारत सरकार के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से मांग किया है कि अगर यूजीसी कानून का किसी भी प्रकार का संशोधन न किया जा नहीं तो हम देशवासी दबे कुचले पिछड़े एवं वंचित समाज के लोग लोग सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदार इस देश की सरकार होगी। उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित हुए सुदर्शन भारती एडवोकेट के.पी. यादव एडवोकेट प्रदीप कुमार एडवोकेट कुमारी संगीता एडवोकेट परमानंद पासवान एडवोकेट भीमसेन एडवोकेट मनीष कुमार गौतम एडवोकेट योगेंद्र प्रसाद एडवोकेट रामकिशन यादव के एस.एन. गौतम एडवोकेट राम सुमेर प्रसाद राम केवल प्रसाद एडवोकेट अमरनाथ यादव एडवोकेट श्रवण कुमार एडवोकेट दयानंद आर्य एडवोकेट चंद्रकेश कुमार एडवोकेट अखिलेश कुमार एडवोकेट राहुल कुमार एडवोकेट दीपेंद्र एडवोकेट अजय कुमार एडवोकेट बिजेंद्र कुमार एडवोकेट अमन कुमार एडवोकेट संजय प्रकाश सत्यम एडवोकेट ज्योति एडवोकेट रोशनी आर्य एडवोकेट खूब लाल पासवान एडवोकेट अभिमन्यु निषाद एडवोकेट शैलेंद्र कुमार बौद्ध एडवोकेट शैलेंद्र कुमार एडवोकेट दीपक निषाद एडवोकेट अजय यादव एडवोकेट आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति दर्ज किया और आगे भी समर्थन की लड़ाई यूजीसी लागू करने की लड़ी जाएगी। यह जानकारी चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट संयोजक मंडल सदस्य ओबीसी एससी एसटी संयुक्त अधिवक्ता मोर्चा ने दी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading