गोरखपुर। नारी एकता शक्ति फाउंडेशन के द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य मे 13 फरवरी दिन शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने बताया की प्रतियोगिता मे भाग लेना पूरी तरह से नि:शुल्क है।
मेहंदी प्रतियोगिता मे 10 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाएं व महिलायें प्रतिभाग करेंगी। 1 घंटे के लिए आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता 13 फरवरी को दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा तथा 2 से 3 बजे तक अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयन कर विजेता को ट्रॉफी मेडल सर्टिफिकेट दिया जायेगा। साथ ही मेहंदी बनाने वाली सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट और मेडल देकर पुरस्कृत किया जायेगा। अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने कहा की नारी उत्थान और नारी कौशल विकास के लिए निर्मित संस्था नारी एकता शक्ति फाउंडेशन का गठन के बाद महिलाओं व बेटियों के प्रतिभा को निखारने के लिए पहला मेहंदी प्रतियोगिता कराया जा रहा है, जिससे आगामी 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पहले हमारे समाज की माताओं बहनों की हथेली को सजाया जा सके और अपने आस पास मोहल्ले की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जा सके। प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन फर्टिलाइज़र के पास भगवानपुर केबीएस यूनिक स्कूल के निकट श्रीकुबेरपुरम कोलोनी मे किया जायेगा। इच्छुक माताएं बहने 12 फरवरी शाम 5 बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया कराकर अपना स्थान सुनिश्चित करें ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading