गोरखपुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा आगामी 17 फरवरी को कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम न्यू साईं पुरम कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज रोड, मुगलहा में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत 21 कन्याओं को अंगवस्त्र भेंट कर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अशोक पांडेय, संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर होंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिषद के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से अशोक पांडेय, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, गोविंद जी, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, श्याम किशोर राय, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव,अशोक शर्मा, आलोक कुमार पाण्डेय, सरिता सिंह, विनीता सिंह, रीता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने दी।

