
अरुशान न्यूज़ गोरखपुर।अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद शाखा गोरखपुर के समस्त शिक्षक कर्मचारियों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद 43 जवानों को गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया I शहीदों को नमन कर सभा को संबोधित करते हुए अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि अर्धसैनिक बलों के जवानों के हम सभी कर्जदार है और हम अपना कर्ज अर्धसैनिक बलों को उनके बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन दिलवाकर ही उतार सकते हैं ।पुलवामा में शहीद हुए जवानों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ,साथ ही सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश के बावजूद भी अर्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित रखा गया है जो की असंवैधानिक है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाल किया जाए क्योंकि लोकतंत्र में हठ धर्मिता ठीक नहीं है। अटेवा के जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी है और उनके आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का अधिकार है।जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने कहा कि सरकार शीघ्र पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें अन्यथा समस्त शिक्षक कर्मचारी विवश होकर आंदोलन को बाध्य होंगे ।श्रद्धांजलि सभा में सुनील कुमार दुबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष पाठक, राजकुमार, अर्जुन गुप्ता, शिव प्रसाद शर्मा, राकेश कुमार,पवन तिवारी, डॉ राकेश कुमार शर्मा, विशाल पांडेय,जय वर्धन मौर्या,अनूप, अच्छे लाल मौर्या समस्त विभिन्न विभागों के शिक्षक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
