गोरखपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव गोरखपुर में तीन दिवसीय आउट ऑफ स्कूल शारदा प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पाण्डेय के अध्यक्षता मे शुरू हुआ।इस प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में रामकृष्ण मिश्र एवं दिलीप श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में संदर्भ दाता रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चे जो विद्यालय नहीं आते हैं लगातार 30 दिन तक अनुपस्थित रहते हैं उनका विद्यालय में पुनः कैसे नामांकन किया जाए एवं उनका ठहराव कैसे हो विषयक पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। संदर्भ दाता दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि 6 से 14 वर्ष की आयु का कोई बालक और बालिका, बिना विद्यालय का माना जाएगा यदि वह प्रारंभिक विद्यालय में कभी नामांकित न किया गया हो। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ ब्लॉक मंत्री संग्राम सिंह ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि प्रशिक्षण बेहतर ढंग से किया जाए जिससे उसका अनुप्रयोग विद्यालय में से किया जा सके।इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से अंबरीश राय,अतुल प्रताप सिंह,अनिल पाण्डेय, श्रवण सिंह, अखंड प्रताप सिंह नवीन त्रिपाठी आशुतोष कुमार शुक्ला अखिलेश त्रिपाठी संदीप कुमार नायक महेंद्र शर्मा श्री प्रकाश भानु प्रताप यादव संजय कुमार राय कुलदीप कुमार पाल चंद्रनाथ राय दीपक कुमार सिंह राम प्रसाद पंकज कुमार पांडे चित्रसेन सिंह नूर आलम राज नारायण सिंह तलत खातून खुशबू सिंह दीपा वीरभद्र सिंह तारा देवी ममता मिश्रा उर्मिला देवी पूजा पांडे रेखा वंदना सिंह प्रीति सिंह साधना सिंह अर्शी आजमी सीमा राय, मंजुलता पाण्डेय सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का देखरेख ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव के कार्यालय सहायक राजेश सिंह मनोज यादव चंद्रकेश सिंह ईश्वर दयाल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading