*होली के पूर्व मिले सभी कर्मचारियों को वेतन,व पेंशन*:– रूपेश कुमार श्रीवास्तव

*वेतन के अभाव में बेरंग ना हो कर्मचारियों की होली*:– मदन मुरारी शुक्ल

गोरखपुर, 20 फरवरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जिलाधिकारी गोरखपुर को ट्वीट कर मांग की है कि होली पर्व के दृष्टिगत प्रदेश के सभी नियमित कर्मचारियों, शिक्षकों, रसोइयों, शिक्षामित्रों, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों तथा पेंशनरों को वेतन एवं पेंशन का भुगतान 25 फरवरी तक सुनिश्चित कराया जाए। परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एवं मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि होली जैसे प्रमुख त्यौहार पर समय से वेतन और पेंशन मिलने से कर्मचारी एवं पेंशनर अपने परिवार के साथ त्योहार हर्षोल्लास एवं सम्मानपूर्वक मना सकेंगे। विलंब से भुगतान होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों की होली बेरंग हो जाएगी इसलिए समय से वेतन पेंशन और मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। परिषद पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी गोरखपुर से इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा की है, ताकि सभी वर्गों को समय से भुगतान सुनिश्चित हो सके।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading