गोरखपुर प्राथमिक विद्यालय देवड़ार खुर्द बांसगांव में ग्राम प्रधान दिनेश पाण्डेय के अध्यक्षता में वृहद टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 6से 14आयु वर्ग के बच्चों को टिका लगाया गया।स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार, यह टीकाकरण बच्चों को खसरा और रूबेला जैसे संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 16फ़रवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा।एएनएम किरन ने बताया की बच्चों में टीकाकरण एक बहुत जरूरी प्रकिया है जिससे उनको गंभीर बीमारियो से बचाया जा सकता है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के इंचार्ज हेडमास्टर पंकज कुमार पाण्डेय ने भरपूर सहयोग किया एवं अभिभावको से अपील किया कि अपने बच्चों को रोगों से बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाएं। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पार्वती पाण्डेय, आशा पाण्डेय, शिक्षा मित्र अनिल पाण्डेय, रसोईया सरस्वती, छाया, मुन्नी देवी सहित दर्जनों अभिभावको की उपस्थिति रहीं।

