गोरखपुर  2011 के पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षकों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के संबंध में केंद्रीय सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने से आक्रोशित शिक्षकों के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में एकजुट होकर आंदोलन की श्रृंखला 22 फरवरी से शुरू करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के गोरखपुर मंडल के मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने बताया कि 22 फरवरी शनिवार को 2:00 बजे से 4:00 बजे तक X हैंडल पर #अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी शिक्षक टेट मुक्ति की मांग के समर्थन में अधिकाधिक संख्या में पोस्ट करेंगे। इसके बाद 23 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रदेश एवं देश के शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। इसके बाद भी यदि केंद्र सरकार टेट से मुक्ति के लिए कोई अध्यादेश नहीं लाई तो 26 फरवरी को जिले के सभी शिक्षक विशाल प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय पर कर ज्ञापन सौपेंगे। भवदीय -- ज्ञानेंद्र ओझा मांडलिक मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मंडल गोरखपुर।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading