
गोरखपुर 1 अप्रैल 2026 को NMOPS / अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर पूरे प्रदेश में एनपीएस,यूपीएस के विरोध में सभी शिक्षक कर्मचारीयो ने आज 1 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर अपने कार्यस्थल पर कार्य किया और काला दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में अटेवा गोरखपुर के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे एवं जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में गोरखपुर के शिक्षक कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर के एनपीएस एवं यूपीएस का विरोध किया गया
उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि नई पेंशन योजना के कारण कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी आर्थिक स्थिति खतरे में है।उन्होंने जोर देकर कहा कि पुरानी पेंशन योजना को पुनःलागू करना लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में होगा।
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने कहा की पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों के लिए जीवन मरण का प्रश्न है इसके लिए हम अटेवा के साथ मजबूती से खड़े हैं। जिला कोषाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद व अर्जुन गुप्ता ने कहा शिक्षक इस देश का निर्माण कर्ता है इस समय वह NPS व UPS को लेकर मानसिक पीड़ा के दौर से गुजर रहा है, इसलिए उनके लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा की निजीकरण ने निम्न और मध्य वर्ग का भविष्य चौपट कर दिया है सरकार इसे तुरंत रोके याद कीजिए वह कोरोना का वीभत्स दौर जब कोई अपना भी सेवा नहीं कर पा रहा था तब यही स्वास्थ्य कर्मचारी व नर्सेज डॉक्टर सफाई कर्मी ही थे जिन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए सभी की सेवा कीI उन सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए।
अपने अपने कार्य स्थल पर दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और अटेवा के पदाधिकारी मौजूद रहे। सुनील कुमार दूबे,ज्ञान प्रकाश सिंह,संतोष पाठक, राजकुमार,अर्जुन गुप्ता,शिव शर्मा,विरेन्द्र प्रसाद,
अशोक सिंह,मनोज शर्मा, संजय कुमार गौतम, जितेन्द्र प्रजापति, सोमनाथ, सुग्रीव कुमार,दीपक, गजराज प्रसाद, अमरनाथ, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार,सरला देवी,सुनीता देवी, सत्य नारायण, अनिल कुमार, श्यामू, इश्तियाक अहमद,आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
