गोरखपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल की कार्यकारिणी का गठन कुसम्ही बाजार स्थित बेस पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच विभिन्न पदों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान वीरेंद्र सिंह एवं प्रदेश सचिव जयप्रकाश गोविंद राव विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading