*बुधवार को ‘मीट योर आरपीओ’ कार्यक्रम स्थगित, पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की महत्वपूर्ण सूचना*



लखनऊ। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण सूचना में बताया गया है कि प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाला “मीट योर आरपीओ” एवं जन शिकायत निवारण कार्यक्रम को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

जारी सूचना के अनुसार, अगली सूचना तक बुधवार के दिन “मीट योर आरपीओ” कार्यक्रम के तहत किसी भी प्रकार का जन संपर्क (पब्लिक डीलिंग) नहीं किया जाएगा। हालांकि, जन शिकायत निवारण की प्रक्रिया पहले की तरह सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से जारी रहेगी।

कार्यालय की ओर से आवेदकों से अपील की गई है कि पासपोर्ट से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों जैसे पासपोर्ट सेवा पोर्टल, हेल्पलाइन या अन्य निर्धारित चैनलों का ही उपयोग करें।यह सूचना क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, लखनऊ द्वारा जारी की गई है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading