ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

गोरखपुर, 13 अप्रैल 2026।
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, गोरखपुर इकाई द्वारा जनपद हाथरस में पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा की संदिग्ध मृत्यु/हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी गोरखपुर के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि 7 अप्रैल 2026 को हाथरस के थाना सहपऊ क्षेत्र अंतर्गत जलेसर रोड स्थित एक नाले से स्थानीय पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा (लाइट ऑफ इंडिया चैनल/HBN न्यूज़) का शव बरामद हुआ था। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध मृत्यु अथवा हत्या का प्रतीत होता है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वेद प्रकाश शर्मा ने पूर्व में अपनी जान को खतरा बताते हुए कई बार पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही ने पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक पर पिछले कुछ दिनों से मकान बिक्री को लेकर दबाव बनाया जा रहा था, जिसे घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। इस संबंध में कमल शर्मा और गौरव शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 101(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अमित ओझा, के के श्रीवास्तव, शक्ति शंकर सिंह, अमित भारती, रामानंद कुमार, दबीर आलम, अहमद अजीज फ्रेजर, सद्दाम, मो. शाकिब, रहमत अली, शत्रुधन शर्मा, मो. नसीम, रामवतार, पंचानंद पांडेय, आबिद अली, इम्तियाज अंसारी, सुमित चौधरी एवं सरफराज आलम शामिल रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading