अशफाक हुसैन मेकरानी बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव**


गोरखपुर/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के निर्देश पर संगठन को धार देने के लिए नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गोरखपुर के अशफाक हुसैन मेकरानीको बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव’ मनोनीत किया गया है।वरिष्ठ नेतृत्व ने जताया भरोसा
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी  द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, अशफाक हुसैन मेकरानी (निवासी: मिर्जापुर, गोरखपुर) की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि मेकरानी के अनुभव और सक्रियता से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
संगठन को मिलेगी नई गतिशीलता
राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी ने पत्र के माध्यम से विश्वास जताया कि अशफाक हुसैन मेकरानी समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाएंगे। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से अल्पसंख्यक सभा न केवल अधिक बलशाली होगी बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए भी तैयार रहेगी।
शुभकामनाओं का लगा ताँता
अशफाक हुसैन के राष्ट्रीय सचिव बनने की खबर से गोरखपुर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। नियुक्ति की प्रतिलिपि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय जिला अध्यक्ष को भी प्रेषित की गई है। स्थानीय नेताओं ने इसे पार्टी के प्रति उनके समर्पण का फल बताया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading