*मृदा परीक्षण एवं जैव उर्वरक अभियान का आयोजन*

गोरखपुर  9 मई  विकास खंड भरोहिया अंतर्गत ग्राम पंचायत राखूखोर, में *मृदा परीक्षण अभियान एवं जैव उर्वरक अभियान* का आयोजन किया गया। इस  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉoआर.के.नायक, उप महाप्रबंधक (कृषि सेवाए), इफको, लखनऊ  ने मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में चर्चा की एवं खेत से मिट्टी का नमूना लेने के वैज्ञानिक तरीके के बारे में बताया । इसके अलावा नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं आने वाली खरीफ की फसलों में नैनो उर्वरक की प्रयोग विधि भी बताई एवं किसान भाइयों की नैनो उर्वरक से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया।अन्य उत्पाद जैसे सागरिका एवं जल विलेय उर्वरक के बारे में जानकारी दी । इसके बाद किसानों को पास के ही एक खेत ले जाकर मिट्टी का नमूना लेकर नमूना लेने की विधि बताई । डाo विनोद कुमार सिंह, मुख्य क्षेत्र प्रबंधक,इफको, गोरखपुर ने जैव उर्वरक प्रयोग के बारे में बताया एवं अन्य उत्पाद के बार में विस्तृत जानकारी प्रगतिशील किसान को नैनो उर्वरकों के प्रदर्शनों हेतु किसानों को प्रयोग किया गया है इस कार्यक्रम में  सिद्धार्थ मिश्रा, ए.जी.टी., इफको गोरखपुर, सुनील मौर्या, एस.एफ.ए, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, एस.एफ.ए, वरुण पाण्डेय, एम.डी.ई, गोरखपुर एवं गांव के लगभग 100 प्रगतिशील किसान एवं महिला ने भाग लिया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading