अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव पंडित तिलक स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित
गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “पंडित तिलक स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अमेरिका की प्रसिद्ध संस्था पंडित तिलक राज स्मृति ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को प्रदान किया जाता है।
जानकारी के अनुसार यह सम्मान “कुशवासी महोत्सव” में अमेरिका निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ट्रस्ट के प्रमुख न्यासी डॉ. इंद्रजीत शर्मा द्वारा प्रदान किया जाना था, लेकिन उनकी फ्लाइट निरस्त हो जाने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
इसके पश्चात संस्था के प्रतिनिधि एवं मानद कुलपति डॉ. सौरभ पाण्डेय ने डॉ. राकेश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. राकेश श्रीवास्तव के लोक संस्कृति, भारतीय परंपरा एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में योगदान की सराहना की।
सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने संस्था एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
