10 मई को रिलीज होगा ‘खाकी मेरा ईमान’ का ट्रेलर
निर्माता डॉ. सौरभ पाण्डेय, निर्देशन में साहिल खान


इंटरनेशनल जमाई बाबू एवं कुंडली फिल्म का होगा शुभ मुहूर्त



गोरखपुर। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित फिल्म ‘खाकी मेरा ईमान’ का ट्रेलर 10 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा। देशभक्ति, संघर्ष, न्याय और भावनात्मक कहानी पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
फिल्म में बादल बवाली, मधुबन निषाद, साहिल खान, ज्योति मिश्रा, आरोही रावत, सत्य प्रकाश सिंह एवं निशा पाण्डेय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय द्वारा किया गया है, जबकि निर्देशन साहिल खान ने किया है।
फिल्म से अजय यादव, राजा ऑफिशियल, नंदिनी प्रजापति एवं लाइन प्रोड्यूसर सुनील श्रीवास्तव भी जुड़े हुए हैं। फिल्म के गीतों को विकास चतुर्वेदी, गुड़िया यादव, अमृता दीक्षित एवं इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। वहीं संगीत अशोक राव एवं मुन्ना मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है।
निर्देशक साहिल खान ने बताया कि ‘खाकी मेरा ईमान’ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि ईमानदारी, कर्तव्य और समाज के प्रति समर्पण का संदेश देने वाली फिल्म है। ट्रेलर में दमदार संवाद, एक्शन और भावनात्मक दृश्य दर्शकों को आकर्षित करेंगे।
फिल्म से जुड़े कलाकारों एवं टीम ने दर्शकों से ट्रेलर को अधिक से अधिक देखने और अपना आशीर्वाद देने की अपील की है। भोजपुरी सिनेमा में यह फिल्म एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर मानी जा रही है।
सह कलाकार के रूप में डॉ. विनय श्रीवास्तव, गौतम पाण्डेय, कृपा शंकर राय, बिपिन पाण्डेय, परीक्षित पाण्डेय एवं रवि गुप्ता ने अभिनय किया है। निर्देशक साहिल खान एक दर्जन से अधिक फिल्मों में निर्देशन एवं अभिनय कर चुके हैं।

इसके साथ ही कार्यक्रम में दो नई भोजपुरी फिल्मों ‘इंटरनेशनल जमाई बाबू’ एवं ‘कुंडली’ का शुभ मुहूर्त भी किया जाएगा। इन फिल्मों में संगीता तिवारी, राजा ऑफिशियल, अजय यादव एवं बाबा अमन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकार, निर्माता, निर्देशक एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
क्रियाएं ।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading