विश्व मातृत्व दिवस पर होगा भव्य “नारी सम्मान समारोह 2026” का आयोजन



गोरखपुर। विश्व मातृत्व दिवस के अवसर पर धराधाम इंटरनेशनल द्वारा आगामी 10 मई 2026 को सेलिब्रेशन मैरेज हॉल, गोरखपुर में भव्य “नारी सम्मान समारोह 2026” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज में प्रेरणादायी योगदान देने वाली महिलाओं को प्रतिष्ठित “नारी गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति, नारी सम्मान एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
धराधाम इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. सौरभ पाण्डेय एवं बाबा फिल्म इंटरटेनमेंट के फिल्म निर्देशक साहिल खान ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन नारी शक्ति को सम्मान देने और समाज में उनके अमूल्य योगदान को नई पहचान प्रदान करने का एक विशेष प्रयास है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं प्रोत्साहन के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना समय की आवश्यकता है।
I

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading