गोरखपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रताप सभागार फाऊंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में क्षत्रिय भवन प्रताप सभागार तारामंडल स्थित महाराणा प्रताप जी के मुर्ति पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह जी के अध्यक्षता एवं राधेश्याम चंद जी के संचालन में जयंती कार्यक्रम की शुरुआत हुई मुख्य वक्ता के रुप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय के सहायक आचार्य मध्यकालीन इतिहास आशीष कुमार सिंह ने कहा की हल्दीघाटी का युद्ध तो मुगलो के विरुद्ध शुरुआत थी महाराणा प्रताप जी ने अरावली के जंगल पहाड़ से युद्ध जारी रखा और दिवेर मे 36000 मुगलों ने महाराणा के भय से समर्पण कर दिया
दिग्विजय नाथ महाविद्यालय के प्राचीन इतिहास के आचार्य रहे धिरेन्द्र सिंह जी ने बताया कि चित्तौड़ मे अकबर द्वारा निर्दोष नागरिकों के कत्ल और महिलाओं के जौहर के वजह से
अकबर के विरुद्ध महाराणा प्रताप जी के मन मष्तिष्क मे नफरत भर गया जिसके कारण महाराणा ने अकबर से किसी भी प्रकार की सन्धि करना अस्वीकार कर दिया
कार्यक्रम में एडवोकेट रणंजय सिंह इंजिनियर योगेन्द्र सिंह इंजिनियर श्रवण सिंह डा० दिनेश सिंह सारथी महानगर महामंत्री इन्द्रजीत चंदेल विजय बहादुर सिंह अश्वनी कुमार सिंह ( लालू सिंह) उग्रसेन सिंह पुर्व जिलाध्यक्ष राममोहन शाही सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे
आशीष कुमार सिंह एवं धिरेन्द्र सिंह को संगठन द्वारा शाल माला पहनाकर सम्मानित किया गया
प्रिया शुक्ल ने हल्दीघाटी पर गीत प्रस्तुत किया
वेद प्रकाश पांडे जी ने क्षत्रिय का अर्थ राष्ट्र रक्षक और राष्ट्र रक्षक का अर्थ क्षत्रिय बताया
इन्द्रजीत चंदेल महानगर महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा क्षत्रिय भवन प्रताप सभागार तारामंडल गोरखपुर

