*नर्सेज स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं-महापौर स्वास्थ्य विभाग ने उत्कृष्ट योगदान देने वाली नर्सिंग कर्मियों को किया सम्मानित

सीएमओ ने अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर अनुकरणीय कार्य कर मिसाल बनने की अपील की

*गोरखपुर।*  अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले नर्सिंग कर्मियों को मंगलवार को सम्मानित किया। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ राजेश झा ने सीएमओ कार्यालय के प्रेरणा श्री सभागार में नर्सिंग कर्मियों को तालियों की गूंज के बीच प्रतीक चिन्ह देकर उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर सीएमओ ने सभी नर्सेज से अनुकरणीय कार्य कर मिसाल बनने की अपील की। वहीं बतौर मुख्य अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नर्सेज स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उनकी भूमिका कुछ मामलों में चिकित्सक से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

महापौर ने कहा कि चिकित्सा से जुड़ी सभी कड़ियों में नर्सिंग का प्रोफेशन कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मरीज को दवा दिये जाने से अधिक महत्व उसे नर्सिंग स्टाफ द्वारा दिये जाने वाले परामर्श का होता है। अच्छे नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार मर्ज को ठीक करने में भी मददगार होता है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ झा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अधिकाधिक नर्सिंग स्टाफ को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। जहां कहीं भी नर्सेज को ऐसे प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस हो, विभाग से अवश्य साझा करें।

कार्यक्रम में सम्मानित होनी वाली नर्सिंग स्टाफ संध्या मधई, सरिता सिंह और नुजहत परवीन आदि ने कहा कि अर्से बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस पहल से उनका मनोबल बढ़ा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ सूर्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर एसीएमओ आरसीएच डॉ विनय पांडेय, डीआईओ डॉ नंदलाल कुशवाहा, एसीएमओ डॉ एनके द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ  डॉ राजेश, डीडीएचईआईओ सुनीता पटेल, डीपीएम पंकज आनंद, एएमओ प्रभात रंजन सिंह, डॉ अर्चना, उपेंद्र मणि सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading