गोरखपुर की बेटी रुमानिया सईद रहबर ने बढ़ाया जिले का मान, वर्ल्ड चैंपियन ओलंपियाड में किया शानदार प्रदर्शन
गोरखपुर की होनहार बेटी रुमानिया सईद रहबर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन कर दिया है। सेठ जयपुरिया गीडा इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा रुमानिया ने वर्ल्ड चैंपियन ओलंपियाड परीक्षा में गोरखपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही हाईस्कूल परीक्षा में 89.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेधा का शानदार परिचय दिया है।
रुमानिया, डॉ. सईद बाबू रहबर की सुपुत्री हैं। कम उम्र में मिली इस ऐतिहासिक सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हर कोई उनकी मेहनत और जज्बे की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि रुमानिया जैसी बेटियां समाज और देश का भविष्य हैं, जो अपने कार्यों से नई पीढ़ी को प्रेरणा दे रही हैं।
छात्रा की इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समाजसेवी, शिक्षाविद और विभिन्न राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं देने लगे। इस दौरान अशफाक हुसैन मेकरानी ने रुमानिया को दुआएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रुमानिया की उपलब्धि जिले के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
बधाई देने वालों में पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव, जिला महासचिव रामनाथ यादव, विधानसभा अध्यक्ष मनीष कमांडो, विधानसभा महासचिव मुहम्मद अली, प्रदेश सचिव मुरारी लाल मौर्य, राष्ट्रीय सचिव बाबा बाहनी और राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश मास्टर सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने रुमानिया को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके अलावा समाजसेवी इसहाक अंसारी, सुनील सिंह समेत रहे l
