शनिदेव जयंती पर सेवा कार्य कर जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर लाई मुस्कान

गोरखपुर।
शनिदेव जयंती एवं वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर युवा जनकल्याण समिति द्वारा हुमायूंपुर स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के प्रमुख एवं संस्थापक पंडित बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में लगभग 50 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। महिलाओं ने युवा जनकल्याण समिति एवं पंडित बृजेश पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता साबित होते हैं।

इस अवसर पर पंडित बृजेश पाण्डेय ने कहा कि धार्मिक पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। लोगों ने समिति के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading