*बक़रीद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, कोतवाली सर्किल में एसपी सिटी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च*

*ईदगाहों और कुर्बानी स्थलों का किया निरीक्षण, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी*


गोरखपुर। एस पी सिटी निमिष पाटिल के नेतृत्व में आगामी बक़रीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली सर्किल क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। शासन के निर्देश व एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में निकाले गए इस पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

फ्लैग मार्च घंटाघर, तुर्कमानपुर, हलसीगंज, खूनीपुर, इस्माइलपुर, नखास चौक, आस्करगंज, मदीना मस्जिद, रेती चौक और लालडिग्गी समेत विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ईदगाहों और कुर्बानी स्थलों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मीडिया से बातचीत में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा ड्रोन कैमरों की मदद से भी हालात पर नजर रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष मॉनिटरिंग रहेगी और अफवाह फैलाने अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, आईपीएस दिनेश गोदारा, कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह, राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading