पंकज चौधरी ने किया 6 भाषाओं में राजल नीति का विमोचन
गोरखपुर lशहर के युवा लेखक राजल की 6 भाषाओं में पुस्तक राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट का हिंदी, अंग्रेज़ी, बांग्ला, गुजराती ओड़िआ और पंजाबी भाषा में विमोचन भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया साथ ही साथ पुस्तक की सफलता के लिए आशीर्वाद स्वरुप शुभकामनायें भी दीं। यह पुस्तक मुख्यतः तनाव प्रबंधन पर है जिसका उद्देश्य है की पाठक चिंतामुक्त रहें, खुश रहें।
राजल ने विमोचन के लिए पंकज चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रयास को अपने स्वर्गीय दादाजी राधेश्याम गुप्त को समर्पित किया,और बताया की वो जो कुछ भी हैँ अपने स्वर्गीय दादाजी राधेश्याम गुप्त जी की वजह से हैँ और उनकी यह सफलता उन्हें ही समर्पित है उनकी वजह से ही वो कक्षा 6 फेल और पढ़ाई छोड़ने से 9 डिग्री/सर्टिफिकेट की यात्रा तय कर पाए जिसमे एल. एल. बी, जर्नालिज्म, पी. जी. डी. बी. ए और बी लेवल जैसी 4 प्रोफेशनल डिग्रियां भी शामिल हैँ।
इसके साथ ही साथ दादी स्वगीय कामिनी देवी गुप्ता, नाना स्वर्गीय पुरुषोत्तम गुप्ता, नानी स्वर्गीय सुषमा गुप्ता के प्रति भी आभार व्यक्त किया। राजल ने यह भी कहा पुस्तक पाठकों के प्यार के बिना अधूरी है इसलिए पाठको के स्नेह के बिना यहाँ तक पहुंचना संभव नहीं था साथ ही साथ डायमंड बुक्स के निदेशक नरेन्द्र वर्मा के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
राजल अब तक 6 पुस्तकें लिख चुकें हैँ जिनमे राजल नीति टाइम मैनेजमेंट, राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट और राजल नीति लोकव्यवहार प्रमुख है।राजल नीति पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कर चुके हैँ और उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुदूचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी और भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू भी शुभकामनाएं दे चुकें हैँ।
इस अवसर पर सुशील, सत्याकी इत्यादि उपस्थित थे|

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading