
गोरखपुर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 55 वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में व मातृ शक्ति प्रदेश अध्यक्षा गंगा धकड़ के आज्ञा से जन्मोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के आयोजन में श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर जटाशंकर गोरखपुर में सातवें दिन मातृशक्ति ने मातृशक्तियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। सम्मान समारोह के पूर्व महाराज जी का तिलकोत्सव कर उनके दीर्घायु तथा यशस्वी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ शैलेष सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छेत्रिय अध्यक्ष डॉ आशा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि लीला श्रीवास्तव, दीपमाला रहीं। सम्मान समारोह का संचालन मीरा दूबे ने किया। सम्मान समारोह में मोनिका श्रीवास्तव, प्रभावती देवी त्रिपाठी, पूड़पा जैन, नीलम विश्वकर्मा, श्वेता देवी शर्मा, शशी प्रभा श्रीवास्तव, प्रिया शुक्ला जिलामिडिया प्रभारी, शालू गुप्ता, रागिनी गुप्ता, लाली देवी, दिव्यांग वाहिनी के प्रदेश महामंत्री शिवानंद श्रीवास्तव, पं. रामप्रसन्न पांचाल, दीपक पांडे, अनुप शर्मा, ई. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, श्याम बाबू शर्मा, रवि श्रीवास्तव, राजेश विश्वकर्मा, पवन कुमार गुप्ता, प्रभात नाथ मिश्रा आदि उपस्थित थे।
