*हज़रत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में जीएएफ टीम ने किया पौधारोपण*


गोरखपुर lमुहर्रम के मुबारक महीने में हज़रत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए गौसे आज़म फाउंडेशन टीम द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश दिया।
जिला अध्यक्ष समीर अली ने कहा कि “हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी हमें इंसानियत, सेवा और नेक कार्यों की प्रेरणा देती है। पौधारोपण एक सदका-ए-जारिया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक साबित होगा।”
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में जीएएफ टीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष समीर अली सैय्यद शहाबुद्दीनहाफिज मोहम्मद शारिक जुनेद खान रियाज अहमद अमान अहमद मोहम्मद फैज मौजूद रहे l

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading