इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने शहीदाने कर्बला की याद में जरूरतमंदों को बांटी राशन किट, मरहूम अनवार हुसैन मेकरानी को दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर,।घासी कटरा कर्बला समेत जनपद के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को सामाजिक सरोकारों और इंसानियत की अनूठी मिसाल देखने को मिली।अनवार हुसैन वेलफेयर सोसाइटी एवं इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की ओर से शहीदाने कर्बला की पावन याद में और शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी मरहूम अनवार हुसैन मेकरानी साहब की तीसरी बरसी (पुण्यतिथि) के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच बड़े पैमाने पर राशन किट और फल का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मरहूम मेकरानी साहब को याद कर उन्हें भावभीनी खराज-ए-अकीदत (श्रद्धांजलि) अर्पित की और उनकी मग़फ़िरत के लिए सामूहिक दुआ की।1 से 10 मोहर्रम तक चलते हैं निरंतर सेवा कार्य: सैय्यद इरशाद अहमद इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने बताया कि कमेटी द्वारा हर वर्ष मोहर्रम की पहली तारीख से लेकर 10 तारीख तक लगातार शहीदाने कर्बला के 72 जांनिसारों की याद में विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े सेवा कार्य किए जाते हैं। इसी परंपरा के तहत जहाँ एक ओर 72 पौधे रोपे जाते हैं, वहीं आज 24 जून को कर्बला व अन्य क्षेत्रों में गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों को राशन किट प्रदान की गई है।पिता के पदचिह्नों पर बढ़ रहे समाजसेवी अशफ़ाक हुसैन मेकरानी के कदम,अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने मरहूम अनवार हुसैन मेकरानी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक सफल व्यापारी होने के साथ-साथ अत्यंत दयालु और सेवाभावी इंसान थे।उन्होंने जीवनभर हमेशा गुप्त रूप से मजलूमों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की नि:स्वार्थ सेवा की। तीन वर्ष पूर्व आज ही के दिन (24 जून को) उनका इंतकाल हुआ था। आज उनके सुपुत्र और प्रख्यात समाजसेवी अशफ़ाक हुसैन मेकरानी अपने वालिद के पदचिह्नों और आदर्शों पर चलते हुए इस पुनीत कार्य में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं, जो पूरी युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल है।इस जनसेवा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से महासचिव हाजी सोहराब खान, शकील शाही, डॉ. इरफान खान, हाफिज मुजीबुर्रहमान, सैय्यद वसीम इकबाल जावेद खान सहित इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी व सोसाइटी के तमाम पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading