गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, PDA के जननायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं प्रदेश प्रवक्ता कीर्ति निधि पांडे के नेतृत्व में जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था अनाथ आश्रम में सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अनाथ बच्चों के साथ आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों के साथ केक काटा गया तथा उन्हें फल, मिठाइयाँ, उपहार एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान PDA पेड़ का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं हरियाली का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद एवं प्रदेश प्रवक्ता कृति निधि पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, वंचित, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करती रही है तथा आगे भी जनसेवा के इसी मार्ग पर निरंतर कार्य करती रहेगी।
पूर्व पार्षद अफरोज गब्बर एवं अनिल यादव ने कहा कि “मिशन-2027: अबकी बार PDA सरकार” के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनसेवा, सामाजिक न्याय, भाईचारे एवं विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।
शहाबुद्दीन अली एवं शुभम यादव ने कहा कि कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए घर-घर एवं गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारों और जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विकास पुरुष, देश की राजनीति के भविष्य, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, PDA के जननायक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:आमिर अंसारी, अफरोज उर्फ गब्बर, शहाबुद्दीन अली, अनिल यादव, शाहिद अली, कीर्ति निधि पांडे, शुभम यादव, मुन्ना यादव, हिमालय कुमार, अनूप यादव, आफताब अहमद, गोविंद प्रजापति, अभिलाष सिंह, पूर्व पार्षद कुड्डूस अली, मोहम्मद हसन, इम्तियाज अहमद आदि लोगों उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading