गोरखपुर, । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर केबीएस यूनिक स्कूल, भगवानपुर, गोरखपुर में जनसंख्या नियंत्रण एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नाटक, संवाद और प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव तथा जनसंख्या संतुलन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं शिक्षिकाओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित के प्रति भी जागरूक किया जाता है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “छोटा परिवार–सुखी परिवार”, “शिक्षित परिवार, समृद्ध समाज” तथा “जनसंख्या नियंत्रण, राष्ट्र निर्माण की पहचान” जैसे स्लोगनों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने समाज में जनसंख्या नियंत्रण, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading