*”मां के नाम एक पेड़”: गोरखपुर पुलिस का हरित संकल्प, SSP डॉ. कौस्तुभ ने किया वृक्षारोपण*

*पुलिस लाइन्स में चला महाअभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का लिया संकल्प*

गोरखपुर। “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को पुलिस लाइन्स, गोरखपुर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देने का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading