*डीएम दीपक मीणा ने कैंपियरगंज क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष मतदान के दिए निर्देश*

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को चल रहे मतदान के दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा भ्रमणशील रहे। उन्होंने कैंपियरगंज क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और मतदाताओं की सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

डीएम ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी समस्या के सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्य में लगे कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने पर जोर दिया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading