डॉ. लवली शर्मा की पुस्तक ‘द अल्केमी ऑफ ह्यूमैनिटी : संत सौरभ’ का आवरण विमोचित

विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान में लगातार 45वें दिन 45वीं पुस्तक का आवरण जारी

गोरखपुर। विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत लगातार 45वें दिन 45वीं पुस्तक ‘द अल्केमी ऑफ ह्यूमैनिटी : संत सौरभ’ का आवरण विमोचित किया गया। इस पुस्तक की लेखिका डॉ. लवली शर्मा जम्मू-कश्मीर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में शोध अधिकारी होने के साथ लेखिका, कवयित्री और अनुवादक भी हैं।

यह कृति धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती एवं सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचारों पर आधारित है। पुस्तक का उपशीर्षक है—‘शांति, करुणा और सार्वभौमिक बंधुत्व के माध्यम से हृदयों में परिवर्तन’।

पुस्तक में प्रेम, करुणा, शांति, मानवीय संवेदना और विश्व बंधुत्व जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। इसका संदेश है कि सकारात्मक विचारों और मानवीय मूल्यों के माध्यम से समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत की जा सकती है।

इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशों के लेखकों को जोड़ना तथा साहित्य के माध्यम से संत सौरभ के मानवतावादी विचारों, विश्व शांति और वैश्विक सद्भाव के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading