गोरखपुर । अनुपम ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के तत्वाधान में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जन्म दिवस पर बक्शीपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हुआ, इसके मुख्य अतिथि नगर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि आचार्य बृजेश मणि मिश्रा रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा जो व्यक्ति मात्र 33 वर्ष की उम्र में कुलपति हो सकता है तो वह अपना जीवन गौरवशाली पूर्वक भी बना सकता था लेकिन उन्होंने राष्ट्र को प्रथम मानते हुए कार्य किया । देश में दो विधान नहीं होना चाहिए इसका श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने घोर विरोध किया । सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दिया, कहीं ना कहीं उन्हें देश से प्रेम था और धारा 370 को हटाने के प्रबल समर्थक थे और उन्हीं की प्रेरणा से वर्तमान में माननीय प्रधानमंत्री जी के शासनकाल में धारा 370 को समाप्त किया गया और इसी कारण श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बिना लाइसेंस या अनुमति लिए कश्मीर गए और वहां अपने प्राण त्याग दिए ।
कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर चर्चा व उन पर लगे चित्र प्रदर्शनी, अभिमन्यु पासवान एंड पार्टी द्वारा फरुवाही नृत्य, विवेक श्रीवास्तव एंड पार्टी द्वारा लोकगीत का कार्यक्रम तथा अंत में पीयूष श्रीवास्तव द्वारा लिखित व राधाकांत मिश्रा जी द्वारा निर्देशित नाटक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सफल नाट्यमंचन किया गया । नाटक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से संबंधित चीजों को चित्रित किया गया ।
नाटक में संदीप त्रिपाठी श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राकेश कुमार आशुतोष मुखर्जी, पूनम पांडेय योग माया, मानवेंद्र छोटा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,निर्मला श्यामा प्रसाद की पत्नी तथा अन्य में रितेश श्रीवास्तव, इरशाद लारी, विनोद चंद्रेश, अनिल कुमार गुप्त, रामसमुझ भारती रामू, मुरलीधर शर्मा, सुनील राजा, बेचन सिंह पटेल, राधाकांत मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव ने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया । अंत में पानमती शर्मा ने आए हुए समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया तथा समस्त कार्यक्रमों का सफल संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading