एसपी ट्रैफिक ने यातायात नियम का उलंघन करने पर 1019 वाहनों का किया चालान
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात श्याम देव के नेतृत्व में आज ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु काली मंदिर तिराहा, गणेश चौराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौराहा बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, नौसढ़ इत्यादि का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का सुगम संचालन सुनिश्चित कराया गया तथा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर कुल 1019 वाहनों का चालान किया गया ।
