गोरखपुर। पैंथियन गेम के अंतर्गत दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम में आयोजित दिनांक 11/12/2013 से 21/12/2023 तीन दिवसीय मुआथाई चैंपियनशिप में गोरखपुर मंडल से चार एथलीट का चयन हुआ है जिसमे विकास ,अमन भारती, आर्यन कुमार और आयुष दास चयन हुआ है।
चयनित हुए एथलीट, टीम कोच विजय भास्कर एवं टीम के मुख्य कोच कबीर तथा गोरखपुर मंडल के जनरल सेक्रेटरी दीप मौर्य के नेतृत्व में स्वैच्छिक संगठन आकाशदीप लखनऊ के सचिव मनु शास्त्री के मार्गदर्शन में बच्चों को रवाना किया गया । इसमें अंजू फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिका खरवाल का सहयोग प्रशंसनीय रहा।
