



गोरखपुर राज्य पेयजल एव। स्वच्छता मिशन नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद गोरखपुर जल ज्ञान यात्रा जिला पेयजल स्वच्छता समिति, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण द्वारा आयोजित किया गया जिसमें 7 स्कूलो के 147 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। बस द्वारा जल निगम राप्ती नगर जल विश्लेषण प्रयोगशाला में जल गुणवत्ता जॉच रासायनिक, भौतिक एव जैविक जॉच बताया गया तत्पश्चात विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना एव जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा जी द्वारा यात्रा के सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इसके बाद माडल पेयजल योजना ग्राम पोछीया ब्रह्मस्थान विकास खण्ड खोराबार का अवलोकन कराया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमो के पश्चात विधायक गोरखपुर ग्रामीण मां. विपिन सिंह जी द्वारा केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की विशेष पहल की सराहना करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता भी बहुत जरूरी है।
ब्लाक प्रमुख खोराबार ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता ग्रामीण गोरखपुर डिविजन सौरभ सुमन ,अधिशासी अभियंता ग्रामीण अखिल आनन्द जिला समन्वयक बिपिन सिंह, एस पी एम एन सी सी सरोज जैन, यूनिसेफ उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि जल गुणवत्ता सलाहकार धर्मेन्द्र कुमार, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई के पंकज सिंह, संतोष दुबे, रहमान टी पी आई मार्कण्डेय सिंह, जल जीवन मिशन सहयोगी संस्था के सतीष चन्द श्रीवस्ताव, सज्जन कुमार, श्याम नारायण पाण्डेय, ग्राम पेयजल समिति के सदस्य पानी निगरानी समिति के सदस्य ग्राम प्रधान इत्यादि का सहयोग रहा।

